16 मई 2020 - 14:01
अमरीका, ट्रक ड्राइवरों ने ट्रम्प की नाक में दम कर दिया

अमरीकी ट्रक मालिकों ने वाइट हाऊस के सामने प्रदर्शन किया और हार्न बजाकर राष्ट्रपति ट्रम्प के भाषण में विघ्न पैदा कर दिया।

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प वाइट हाऊस के प्रागड़ में भाषण दे रहे थे और बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं ट्रक ड्राइवर हार्न बजाकर उनके भाषण में रुकावट डालने का प्रयास कर रहे थे। ट्रम्प ने अपने संबोधन के दौरान प्रदर्शनकारियों के शोर शराबे की ओर संकेत करते हुए कहा कि यह उनकी मोहब्बत का चिन्ह है और यह हार्न की आवाज़ें, आश्चर्यजनक और रोचक हैं।

अमरीका के दसियों ट्रक मालिकों ने पिछले कई दिन से विरोध स्वरूप अपनी गाड़ियां राजधानी वाशिंग्टन डीसी में खड़ी कर दी हैं। ट्रक मालिक किराया और यातायात टैरिफ़ किलोमीटर के हिसाब से बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

यह ऐसी हालत में है कि कोरोना के इस दौर में सामान पहुंचाने वाली कंपनियों की बहुत अहम भूमिका है। कोरोना वायरस के कारण अमरीकी जनता की आर्थिक समस्याएं बढ़ गयी हैं, आय कम हो गयी है और लाखों लोग बेरोज़गार हो गये हैं।